इसराइल में कृषि


Contributors to Wikimedia projects

Article Images

इसराइल में कृषि अत्यन्त विकसित उद्योग के रूप में है। यद्यपि इजराइल की जलवायु एवं भूगोल कृषि के लिये प्राकृतिक रूप से उपयुक्त नहीं है फिर भी इजराइल बहुत से कृषि प्रौद्योगिकियों में विश्व में अग्रणी है। यह ताजे माल का मुख्य निर्यातक है। इसराइल की आधी से अधिक भूमि रेगिस्तान है। पानी की कमी है। ये सब चीजें कृषि के लिये बाधक हैं। फिर भी वर्तमान में सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का हिसा लगभग 2.5% है तथा निर्यात का 3.6% है। अपनी जरूरतों का 95% भाग इजराइल स्वयं उत्पादित कर लेता है।