जॉर्जिया (अमरीकी राज्य)


Contributors to Wikimedia projects

Article Images

जॉर्जिया (अमरीकी राज्य)

संयुक्त राज्य अमेरिका में दक्षिण-पूर्व में एक राज्य

"जॉर्जिया राज्य" यहाँ पुनर्प्रेषित होता है। इसी नाम से राष्ट्र के लिए, जॉर्जिया (देश) देखें।

जार्जिया संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है, जो आग्रेय क्षेत्र में स्थित है। इस्की राजधानी और सबसे बड़ा शहर अटलांटा है। इसके पश्चिम में अलबामा और दक्षिण में फ्लोरिडा राज्य स्थित हैं। उत्तरी दिशा में टेनेसी, नार्थ केरोलाइना और उत्तर पूर्व दिशा में साउथ केरोलाइना राज्य स्थित हैं। पूर्व दिशा की ओर अन्ध महासागर का समुद्रतट है।

जार्जिया १७८८ में अमरीका का राज्य बना। जर्जिया उन १३ कालोनी में से एक है जो ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के लिये विद्रोह किये।

जार्जिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर अटलांटा है। यहाँ १९९६ के ओलम्पिक प्रतियोगिता खेले गये। जार्जिया के अन्य बड़े शहर मेकन, कोलंबस और सवाना हैं।