डच गणराज्य


Contributors to Wikimedia projects

Article Images

डच गणराज्य, एक संघीय गणराज्य था जिसे औपचारिक रूप से 1581 में औपचारिक रूपसे एक संघीय राज्य के रूप में स्थापित किया गया था, जिसे कई डच "प्रांतों" ने स्पेनिश शासन से हासिल किया था - 1795 के बटावियाइ क्रांति तक। यह आधुनिक नीदरलैंड का एक पूर्ववर्ती राज्य था तथा डच लोगों का पहला पूर्णतः स्वतंत्र देश था।

सात संयुक्त नेदेररलैंड का गणराज्य

Republiek der Zeven Verenigde Nederlanden

राष्ट्रवाक्य: ईंदराख़्त माक्त माख़्त
"Eendracht maakt macht"

("एकता में शक्ति")
Concordia res parvæ crescunt
("छोटी बातें सामंजस्य से पनपती हैं")
राष्ट्रगान: Wilhelmus van Nassouwe
("विलियम")
अवस्थिति: संयुक्त प्रान्त
राजधानीद हेग (वास्तविक)
धर्म डच धर्मसुधर, रोमन कैथोलिक, यहूदी धर्म, लूथरनवाद
सरकार संघीय गणराज्य
विधान मण्डल महाराज्य
मुद्रा गिल्डर, रिक्सडालर

केवल 15 लाख निवासियों के इस छोटे से गणराज्य ने डच ईस्ट इंडिया कंपनी (VOC) और डच वेस्ट इंडिया कंपनी (GWC) के माध्यम से विश्व व्यापार में अपनी छाप छोड़कर और अपने विशाल समुद्री बेड़े के बलबूते स्पेन और ब्रिटिश साम्राज्य जैसे शक्तिशाली देशों से सैन्य प्रतिस्पर्धा द्वारा एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित कर इतिहास में प्रतिष्ठा प्राप्त किया था। डच बेड़े में इंग्लैंड और फ्रांस के बेड़ों की संयुक्त बल से भी 2,000 अधिक जहाज़ थे। इसके अलावा, कला के उत्कर्ष (रेम्ब्रांट, जोहान्स वर्मियर और कई अन्य जैसे चित्रकारों) और विज्ञान (ह्यूगन ग्रोटियस और एंटोनी वैन लीउवेनहुक सहित) द्वारा, और विभिन्न धर्मों और विचारों के प्रति अपने अपेक्षाकृत सहिष्णु वातावरण सहित 17 वीं शताब्दी में डच व्यापार, विज्ञान, सैन्य और कला दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसित थे। अतः इस अवधि को डच इतिहास में डच स्वर्ण युग के रूप में जाना जाता है।