सदस्य वार्ता:Abhi2002pathak - विकिपीडिया


1 person in discussion

Article Images

Abhi2002pathak 18 सितंबर 2024 से सदस्य हैं

स्वागत!  नमस्कार Abhi2002pathak जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

प्रस्तावना

स्वागत!

Abhi2002pathak जी इस समय आप विकिमीडिया फाउण्डेशन की परियोजना हिन्दी विकिपीडिया पर हैं। हिन्दी विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है, जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखने वाले दुनिया भर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है। इस समय इस परियोजना में 8,29,512 पंजीकृत सदस्य हैं। हमें खुशी है कि आप भी इनमें से एक हैं। विकिपीडिया से सम्बन्धित कई प्रश्नों के उत्तर आप को अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों में मिल जायेंगे। हमें आशा है आप इस परियोजना में नियमित रूप से शामिल होकर हिन्दी भाषा में ज्ञान को संरक्षित करने में सहायक होंगें। धन्यवाद।

विकिनीतियाँ, नियम एवं सावधानियाँ

विकिपीडिया के सारे नीति-नियमों का सार इसके पाँच स्तंभों में है। इसके अलावा कुछ मुख्य ध्यान रखने हेतु बिन्दु निम्नलिखित हैं:

  • अपने बारे में लेख मत बनाएँ। अपने बारे में कुछ सीमित जानकारी आप अपने सदस्य पृष्ठ पर दे सकते हैं। अपने सदस्य पृष्ठ पर आप अपना चित्र भी लगा सकते हैं।
  • किसी भी पृष्ठ पर मनमाने ढंग से कोई सामग्री या अपने जालस्थल का लिंक न डालें। लेखों पर किसी तरह का प्रयोग न करें। किसी भी तरह का परीक्षण कृपया अपने प्रयोगपृष्ठ पर करें। वहाँ आप परीक्षण करने के लिये स्वतन्त्र है।
  • यदि आप किसी चित्र/संचिका को अपलोड करते हैं, तो उसका लाइसेंस विकल्प ज़रूर दें। मुक्त लाइसेंस के अभाव में वह चित्र विकिपीडिया से हटा दिया जाता है। अंतर्जाल पर उपलब्ध चित्रों को यहाँ तब तक मत चढ़ाएँ, जब तक उसका मुक्त रहना सुनिश्चित न हो या उसके स्वामी से इसकी लिखित अनुमति न ले लें। यदि आपको किसी चित्र की आवश्यकता है तो इसे विकिमीडिया कॉमन्स में खोजें एवं उस चित्र को उसी नाम से बिना यहाँ अपलोड किये हिन्दी विकिपीडिया के किसी भी लेख में प्रयोग कर सकते हैं। विकिमीडीया कॉमन्स में 1 करोड़ से भी अधिक मीडिया उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप अंग्रेज़ी विकिपीडिया से भी कोई भी चित्र हिन्दी विकिपीडिया में अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करते समय लाइसेन्स विकल्प वही चुनें जो अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर दिया हो।
  • सम्पादन या किसी सदस्य से वार्ता करते समय अपनी भाषा शिष्ट बनाए रखें। इस ज्ञानवर्धक परियोजना में सक्रिय सदस्य अपना बहुमूल्य समय लगा रहे हैं जिसके लिये समस्त पाठक इस परियोजना के सभी रचनात्मक योगदानकर्ताओं के ऋणी हैं।
  • चौपाल अथवा लेखों या सदस्यों के वार्ता पृष्ठों पर सन्देश लिखने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य करें। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर --~~~~ लिख दें अथवा सम्पादन उपकरणों में उपलब्ध बटन दबाएँ।

विकिपीडिया में कैसे योगदान करें?

अन्य रोचक कड़ियाँ

(यदि आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो विकिपीडिया:चौपाल पर चर्चा करें। आशा है कि आपको विकिपीडिया पर आनंद आएगा और आप विकिपीडिया के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे!)

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 16:13, 18 सितंबर 2024 (UTC)उत्तर दें

 

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ नीरू यादव को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड ल2 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

ल2 • साफ़ प्रचार

इसमें वे सभी पृष्ठ आते हैं जिनमें केवल प्रचार है, चाहे वह किसी व्यक्ति-विशेष का हो, किसी समूह का, किसी प्रोडक्ट का, अथवा किसी कंपनी का। इसमें प्रचार वाले केवल वही लेख आते हैं जिन्हें ज्ञानकोष के अनुरूप बनाने के लिये शुरू से दोबारा लिखना पड़ेगा।

यदि आप इस विषय पर लेख बनाना चाहते हैं तो पहले कृपया जाँच लें कि विषय उल्लेखनीय है या नहीं। यदि आपको लगता है कि इस नीति के अनुसार विषय उल्लेखनीय है तो कृपया लेख में उपयुक्त रूप से स्रोत देकर उल्लेखनीयता स्पष्ट करें। इसके अतिरिक्त याद रखें कि विकिपीडिया पर लेख ज्ञानकोष की शैली में लिखे जाने चाहियें।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

सुयश द्विवेदी (वार्ता) 14:12, 22 सितंबर 2024 (UTC)उत्तर दें