एकल सदस्य सत्रारंभ को पूर्ण रूप देने की घोषणा - Meta


Article Images

Other languages:

यह page ऐतिहासिक रुचि के लिए रखा गया है। उल्लिखित कोई भी नीति अप्रचलित हो सकती है। यदि आप विषय को पुनर्जीवित करना चाहते हैं, तो आप वार्ता पृष्ठ का उपयोग कर सकते हैं या सामुदायिक मंच पर चर्चा शुरू कर सकते हैं।

विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन की विकास मण्डली, खातों की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव कर रही है। ये बदलाव हमारे प्रयोगकर्ताओं को नये व बेहतर उपकरण उपलब्ध कराने के पहले से ही चल रहे प्रयासों का भाग हैं। इन बदलावों का अर्थ होगा कि सदस्यों को सभी स्थानों पर समान सदस्य नाम का प्रयोग करना होगा। यह हमें आपको ऐसी नयी सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहायक होगा जिनसे आपको बेहतर संपादन एवं चर्चा करने में सहायता मिलेगी एवं उपकरणों के प्रयोग हेतु अधिक लचीली सदस्य अनुमति उपलब्ध होगी। इन बदलावों के लिये एक पूर्व-शर्त ये है कि सदस्यों को सभी नौ सौ विकिमीडिया विकियों पर अद्वितीय रहना होगा।

दुर्भाग्यवश कुछ खाते सभी विकियों पर अभी तक समान/अद्वितीय नहीं हैं, वरन समान नाम वाले अन्य सदस्यों से मिलते भी हैं। ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी विकिमीडिया सदस्य सभी विकियों को भविष्य में भी उपयोग कर पायें, हम ऐसे कई खातों के नाम के अंत में प्रत्यय के रूप में "~" एवं उनके विकि का नाम जोड़ देंगे। यह कार्य अप्रैल २०१५ में किया जायेगा। उदाहरणतः यदि कोई सदस्य हिन्दी विक्षनरी पर "उदाहरण" नाम से कार्यरत है जिसके खाते का नाम बदला जाता है, तो उसका सदस्यनाम"उदाहरण~hiwiktionary" हो जाएगा।

सभी खाते पहले की भांति ही कार्य करेंगे, और अब तक उनसे किये गए सभी योगदानों का श्रेय उन्हें ही दिया जाएगा। किन्तु बदले सदस्यनाम वाले सदस्यों को सत्रारंभ करते समय अपना नया खाता नाम प्रयोग करना होगा। ऐसे सदस्यों से हम व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क करेंगे।

इस बदलाव के बाद खातों का नाम परिवर्तित करना वैश्विक रूप से ही (अर्थात एक साथ सभी विकियों के लिए) संभव होगा और सदस्य नाम बदलने का उपकरण अलग-अलग विकियों पर स्थानीय रूप से कार्य नहीं करेगा। इसके बाद सदस्य नाम परिवर्तन के लिए अपनी स्थानीय विकि पर Special:GlobalRenameRequest अथवा मॅटा पर अपने सदस्यनाम को यहाँ बदलने का निवेदन कर सकेंगे।

इन्हें भी देखें